पुरवा स्थित बाबा विश्लेश्वर महादेव मंदिर के पवित्र तालाब के जीर्णोद्धार के लिए वर्ष 2024 में 60 लाख रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति दी गई थी। ऑनलाइन निविदा के माध्यम से यह कार्य मेसर्स संदीप शुक्ला कंस्ट्रक्शन को आवंटित किया गया था। अब आरोप है कि करोड़ों की आस्था से जुड़े इस तालाब पर स्वीकृत धनराशि खर्च दिखा दी गई, लेकिन धरातल पर कार्य नगण्य दिखाई देता है।
Author: Ranjan Bajpai
उन्नाव में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों का जिलाधिकारी व एसएसपी ने लिया जायजा
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 8, 9 एवं 10 जून को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती (एनरोलमेंट-2025) लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
भाजपा विधायक अनिल सिंह के बयान से उठे बड़े सवाल, बोले- क्षेत्र में जुआ, शराब और नशे का कारोबार जारी
पुरवा विधानसभा से भाजपा विधायक अनिल सिंह का एक बयान राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। नगर पंचायत पुरवा के एक कार्यक्रम में विधायक ने सार्वजनिक मंच से क्षेत्र में जुआ, शराब, स्मैक और गांजा जैसे अवैध कारोबार संचालित होने की बात कही। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि इन गतिविधियों पर कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के बजाय लखनऊ से विशेष टीम और एसटीएफ को लगाया गया है।
बांगरमऊ तहसील में बवाल: अधिवक्ता से मारपीट के आरोप में लेखपाल निलंबित, तहसील परिसर बना रणक्षेत्र
उन्नाव जनपद की बांगरमऊ तहसील शनिवार को उस समय रणक्षेत्र में तब्दील हो गई जब विरासत दर्ज करने और कथित रिश्वतखोरी के आरोप को लेकर एक लेखपाल और अधिवक्ता के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना के बाद तहसील परिसर में अधिवक्ताओं और लेखपालों के बीच जमकर तनातनी हुई और दोनों पक्ष धरने पर बैठ गए। देर शाम तक तहसील परिसर में भारी गहमागहमी का माहौल बना रहा।
पुरवा में ओम जी गुप्ता पर गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने का आरोप, 4000 रुपये तक वसूली का दावा
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुरवा क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों की कथित कालाबाजारी किए जाने के आरोप लगाए गए हैं। वायरल संदेश में दावा किया गया है कि ओम जी गुप्ता नामक व्यक्ति द्वारा प्राइवेट दुकान के माध्यम से मनमाने दामों पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
