आनंदी मैजिक वर्ल्ड में 80 से अधिक वाटर राइड्स का भव्य शुभारंभ, परिवारों के लिए बना आकर्षण का नया केंद्र

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के निकट स्थित आनंदी मैजिक वर्ल्ड में नई सुविधाओं और 80 से अधिक वाटर स्लाइड्स का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में संस्थान के प्रबंधन ने बताया कि पर्यटकों और परिवारों को बेहतर मनोरंजन अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से पार्क में कई नई सुविधाएं जोड़ी गई हैं।

प्रबंधन के अनुसार, पार्क में स्वच्छता, सुरक्षा और आधुनिक सुविधाओं को विशेष प्राथमिकता दी गई है। महिलाओं और परिवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे आगंतुक सुरक्षित और आरामदायक वातावरण में मनोरंजन का आनंद ले सकें।

नई वाटर स्लाइड्स और एडवेंचर गतिविधियों के शुरू होने के बाद से बड़ी संख्या में लोग पार्क का रुख कर रहे हैं। बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक के लिए अलग-अलग मनोरंजन सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। पार्क में वाटर राइड्स के साथ-साथ वेव पूल, फैमिली एंटरटेनमेंट जोन और अन्य आकर्षक गतिविधियां भी मौजूद हैं।

प्रबंधन का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल मनोरंजन उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि आगंतुकों को एक सुरक्षित, स्वच्छ और यादगार अनुभव प्रदान करना है। नई सुविधाओं के शुभारंभ के बाद आनंदी मैजिक वर्ल्ड क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन और मनोरंजन स्थलों में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

पर्यटकों का मानना है कि बढ़ती गर्मी के बीच यह वाटर पार्क परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए एक बेहतर विकल्प बनकर उभरा है। वहीं स्थानीय लोगों को भी उम्मीद है कि इस तरह की सुविधाओं से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

अब देखने वाली बात यह होगी कि नई सुविधाओं और आधुनिक व्यवस्थाओं के दम पर आनंदी मैजिक वर्ल्ड आने वाले समय में प्रदेश के प्रमुख मनोरंजन स्थलों में अपनी जगह कितनी मजबूत बना पाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *