राजधानी लखनऊ के निकट स्थित आनंदी मैजिक वर्ल्ड में नई सुविधाओं और 80 से अधिक वाटर स्लाइड्स का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में संस्थान के प्रबंधन ने बताया कि पर्यटकों और परिवारों को बेहतर मनोरंजन अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से पार्क में कई नई सुविधाएं जोड़ी गई हैं।
