तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। कार्यक्रम में सदर विधायक पंकज गुप्ता भी मौजूद रहे।
Tag: #BreakingNews #Unnao #sonofunnao
उन्नाव में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों का जिलाधिकारी व एसएसपी ने लिया जायजा
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 8, 9 एवं 10 जून को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती (एनरोलमेंट-2025) लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
