उन्नाव। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को थाना अचलगंज क्षेत्र में व्यापक पुलिस पैदल गश्त अभियान चलाया गया। क्षेत्राधिकारी बीघापुर श्री मधुपनाथ मिश्रा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक अचलगंज पुलिस बल के साथ कस्बा अचलगंज में पैदल मार्च किया गया।
गश्त के दौरान बाजार, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी सूचना को तत्काल पुलिस तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
क्षेत्राधिकारी ने पुलिस कर्मियों को सतर्क रहकर नियमित गश्त करने तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान कस्बे में पुलिस की सक्रियता से लोगों में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हुआ।
रिपोर्ट – रंजन बाजपेई “निडर”
