उन्नाव: बंदरहा गांव में मिले अज्ञात युवक के शव की हुई शिनाख्त, प्रतापगढ़ निवासी निकला मृतक

उन्नाव:
जनपद उन्नाव के थाना दही क्षेत्र के अंतर्गत बंदरहा गांव में मिले अज्ञात युवक के शव की आखिरकार पहचान हो गई है। मृतक की शिनाख्त प्रतापगढ़ जनपद के रहने वाले अखिलेश गौतम के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 9 बजे बंदरहा गांव में एक युवक का शव पड़ा मिला था। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना दही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उन्नाव मोर्चरी भेज दिया था। साथ ही मृतक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए गए थे।

गुरुवार को दोपहर करीब 3 बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान अखिलेश गौतम पुत्र सुरेश गौतम निवासी बीरापुर, जिला प्रतापगढ़ के रूप में की।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मामले के सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।

रिपोर्ट– रंजन बाजपेई “निडर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *