पुरवा विधानसभा में अवैध खनन करने वाले रामू पर पेट्रोल पंप का लाखों रुपये हड़पने का आरोप, बंथरा थाने में शिकायत

लखनऊ/उन्नाव। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पत्र तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप व्यवसाई द्वारा खनन व्यवसाई रामू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराए जाने का दावा किया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रामू द्वारा अपनी गाड़ियों में डलवाए गए डीजल का करीब 10 लाख रुपये बकाया होने के बावजूद भुगतान नहीं किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि यह वही रामू है, जिसका नाम उन्नाव की पुरवा विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रहे कथित अवैध खनन को लेकर चर्चा में रहा है। अब पेट्रोल पंप का भुगतान न किए जाने के आरोप सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर रामू को किसका संरक्षण प्राप्त है, जो अवैध खनन के आरोपों के साथ-साथ अब आर्थिक अनियमितताओं के आरोपों में भी घिरता नजर आ रहा है।

वायरल पत्र के अनुसार पीड़ित पेट्रोल पंप संचालक ने लखनऊ के बंथरा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं प्रभारी निरीक्षक बंथरा द्वारा मामले की जांच SI अजय को सौंपते हुए सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *