
उन्नाव। पुरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में तैनात एक डॉक्टर को लेकर सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि संबंधित डॉक्टर लंबे समय से एक ही केंद्र पर तैनात हैं, जिसको लेकर लोगों द्वारा स्थानांतरण नीति और सरकारी नियमों पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में यह भी आरोप लगाए गए हैं कि सरकारी सेवा के साथ निजी क्लीनिक संचालन, अवैध संपत्ति अर्जित करने और अस्पताल में अस्थायी कर्मचारियों की नियुक्ति में अनियमितताओं जैसी बातें क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि इन आरोपों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आरोप सही हैं तो पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं यदि आरोप निराधार हैं तो प्रशासन को स्थिति स्पष्ट कर अफवाहों पर विराम लगाना चाहिए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की गई है। फिलहाल संबंधित विभाग की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

नोट:– अब आप लोग खुद अंदाजा लगाइए की उन्नाव के पुरवा सीएचसी में तैनात डॉक्टर सचान के खिलाफ आम जनमानस में कितना रोस है जिसको लेकर लोग सोशल मीडिया पर भिन्न-भिन्न प्रकार की टिप्पणियां कर रहे हैं।
