उन्नाव: माखी थाना पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

उन्नाव जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत माखी थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।्नाव जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत माखी थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार थाना माखी में मु0अ0सं0 222/25 के तहत धारा 64(1), 333, 74, 75(2), 76 और 78(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मामले में वांछित अभियुक्त अमोल सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी ग्राम रावतपुर पोस्ट कोटरा थाना माखी जनपद उन्नाव, उम्र लगभग 38 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है।

दिनांक 3 मई 2026 को थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को उसके घर के बाहर आरसीसी रोड से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मोहनलाल, हेड कांस्टेबल गुफरान बेग और कांस्टेबल सचिन कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी है, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *