सिलेंडर किल्लत को लेकर डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, पुलिस से हुई नोकझोंक

उन्नाव में गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर किए गए प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, सिलेंडर की कमी को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था। इस दौरान कार्यकर्ता बीच सड़क पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई थी।
मामले को लेकर पुलिस ने आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव, मंडल प्रभारी तुषार श्रीवास्तव समेत 6 लोगों को नामजद करते हुए 30 से 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान सड़क जाम करने और शांति व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
