
उन्नाव। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जनपद में व्यापक ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। 29 अप्रैल 2026 को के मल्लावां क्षेत्र में नव-निर्मित के लोकार्पण और जनसभा के मद्देनज़र 28 अप्रैल शाम 6 बजे से 29 अप्रैल रात 12 बजे तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा।
इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध
- लखनऊ बाईपास थाना दही क्षेत्र: हरदोई की ओर जाने वाले वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद
- सिंघूपुर बाईपास (थाना दही से पहले): भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, सभी वाहन लखनऊ की ओर डायवर्ट
- चकवलवंशी चौराहा (थाना माखी): हरदोई जाने वाले वाहनों पर रोक, मियांगंज की ओर डायवर्जन
- सफीपुर तिराहा: हरदोई जाने वाले भारी वाहन रसलाबाद की ओर मोड़े जाएंगे
- गदनखेड़ा चौराहा (कोतवाली सदर): रायबरेली NH-31 की ओर डायवर्जन
एक्सप्रेस-वे और अन्य प्रमुख प्वाइंट
- गंगा एक्सप्रेस-वे सोनिक कट (NH-27): हरदोई जाने वाले भारी वाहनों का प्रवेश बंद
- कल्याणी तिराहा (बांगरमऊ): लखनऊ चौराहा की ओर डायवर्ट
- लखनऊ चौराहा (बांगरमऊ): मियांगंज होते हुए लखनऊ की ओर डायवर्जन
- मियांगंज चौराहा (आसीवन): औरास के रास्ते लखनऊ डायवर्ट
- गंगा एक्सप्रेस-वे अंडरपास (बेहटा मुजावर): हरदोई की ओर जाने वाले वाहनों का प्रवेश बंद
आम जनता के लिए अपील
यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्ग अपनाएं और ट्रैफिक नियमों का पालन करें, जिससे किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
