पुरवा में ओम जी गुप्ता पर गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने का आरोप, 4000 रुपये तक वसूली का दावा

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुरवा क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों की कथित कालाबाजारी किए जाने के आरोप लगाए गए हैं। वायरल संदेश में दावा किया गया है कि ओम जी गुप्ता नामक व्यक्ति द्वारा प्राइवेट दुकान के माध्यम से मनमाने दामों पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।