उन्नाव में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपी घायल

उन्नाव जनपद के फतेहपुर चौरासी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और अंतरजनपदीय बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।