पुरवा विधानसभा क्षेत्र में लगभग एक सप्ताह से बंद पड़ा अवैध खनन मंगलवार देर रात करीब 1 बजे फिर शुरू हो गया। मामला गोमापुर का बताया जा रहा है, जहां सोहरामऊ थाना क्षेत्र की चौपई चौकी अंतर्गत गौशाला के पीछे करीब 7 बीघा जमीन पर भारी मात्रा में मिट्टी का अवैध खनन किए जाने के आरोप हैं।
