कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा: सीओ सिटी विनी सिंह ने आनंद घाट का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

उन्नाव। आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती विनी सिंह ने थाना गंगाघाट क्षेत्र के आनंद घाट का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सीओ सिटी ने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, श्रद्धालुओं की आवाजाही तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने देने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश भी दिए गए।

उन्नाव पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां लगातार की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *