जनपद उन्नाव के सीएचसी असोहा को लेकर एक स्वास्थ्य कर्मचारी द्वारा मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र में गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि स्थानांतरण आदेश जारी होने के बावजूद उन्हें कार्यभार ग्रहण नहीं कराया जा रहा है। साथ ही, सीएचसी के अधीक्षक की लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनाती को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।
