उन्नाव की नवीन मंडी में सिटी मजिस्ट्रेट की छापेमारी, व्यापारियों में मचा हड़कंप

नवीन मंडी में व्यापारियों से बात करते अधिकारी 

उन्नाव।

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्थित उन्नाव की नवीन मंडी में सोमवार को प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान हड़कंप मच गया। किसानों से हो रही अवैध वसूली की शिकायतों के बाद सिटी मजिस्ट्रेट और मंडी सचिव राजीव राज ने मंडी परिसर में अचानक छापेमारी की।

यह छापेमारी सुबह लगभग 11:30 बजे भारी पुलिस बल के साथ की गई। अधिकारी जब मंडी परिसर पहुंचे तो वहां अफरा-तफरी मच गई। कई व्यापारी अपनी दुकानें और सामान छोड़कर मौके से भाग खड़े हुए।

छापेमारी के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने मंडी में मौजूद किसानों से सीधे बातचीत की। किसानों ने बताया कि मंडी में उन्हें अपनी उपज बेचने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे बड़ी समस्या अवैध वसूली और चबूतरों पर कब्जे की है।

किसानों का कहना है कि मंडी परिसर में उनके लिए बनाए गए चबूतरे कुछ व्यापारियों ने कब्जा लिए हैं, जिससे उन्हें खुले में बैठकर कारोबार करना पड़ता है। कई बार विरोध करने पर भी कोई सुनवाई नहीं होती।

इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने मंडी समिति के कर्मियों को तत्काल निर्देश दिए कि किसानों की सभी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जाए और अव्यवस्थाओं को तुरंत दुरुस्त किया जाए।

उन्होंने व्यापारियों को 24 घंटे के भीतर चबूतरों को खाली करने का अल्टीमेटम भी दिया। चेतावनी दी गई कि तय समय में कब्जा न हटाने पर संबंधित व्यापारियों के खिलाफ FIR दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान यह भी देखा गया कि मंडी में साफ-सफाई, तौल प्रणाली और रेट लिस्ट को लेकर भी पारदर्शिता की कमी है। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि किसानों को किसी भी स्तर पर शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से मंडी परिसर में हलचल मच गई है। कई व्यापारी या तो अपना सामान समेटने लगे हैं या अधिकारियों से समय की मांग कर रहे हैं।

बातचीत में सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज ने कहा,

"किसानों की समस्याएं हमारी प्राथमिकता हैं। मंडी में पारदर्शी और व्यवस्थित माहौल सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य है। अवैध वसूली और कब्जे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।"

इस छापेमारी के बाद प्रशासनिक अमला और मंडी समिति अब पूरी तरह सतर्क हो गया है। आने वाले दिनों में यह देखा जाएगा कि व्यापारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का कितना पालन होता है।

#unnao #citymajistrait #cheking 


📞 हमसे संपर्क करें:

आपके पास कोई खबर, सुझाव या शिकायत है? तो हमसे जुड़िए – आपकी बात हमारे लिए महत्वपूर्ण है।

📧 ईमेल: sonofunnao@gmail.com

📱 फोन: +91-9044000032

💬 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: https://chat.whatsapp.com/H4qfujCjmpIIb7SsuTWcI7

📝 खबर भेजिए, आवाज़ बनिए – क्योंकि आपकी बात मायने रखती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post