उन्नाव जनपद की बांगरमऊ तहसील शनिवार को उस समय रणक्षेत्र में तब्दील हो गई जब विरासत दर्ज करने और कथित रिश्वतखोरी के आरोप को लेकर एक लेखपाल और अधिवक्ता के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना के बाद तहसील परिसर में अधिवक्ताओं और लेखपालों के बीच जमकर तनातनी हुई और दोनों पक्ष धरने पर बैठ गए। देर शाम तक तहसील परिसर में भारी गहमागहमी का माहौल बना रहा।
